Advertisements
Spread the love

डेकोरेटिव दीये बना कर बच्चों ने मनाया दीपोत्सव…

सरायकेला: संजय कुमार मिश्रा :

आदित्यपुर बेबी कोचिंग सेंटर स्कूल के बच्चों ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया। दीपावली के दिन स्कूल की छुट्टी होने के कारण एक दिन पहले ही स्कूल के बच्चों ने दीपावली की खुशियां मनाईं। स्कूल के निदेशक मीना देवी ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के छोटे बच्चों ने डिजाइनर दीपक सहित रंग-बिरंगे हैंड मेड डेकोरेटिव दीया बना कर लाये।

मौके पर विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को दीपोत्सव का महत्व बताया गया। इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल परिसर में एक्सिबिशन की और घरों पर ग्रीन आतिशबाजी चलाने का संकल्प लिया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही आतिशबाजी करने के लिए प्रेरित करते हुए और पूरी सतर्कता के साथ दीपोत्सव मनाने की अपील की।

You missed