किसानों का नुकसान हुई फ़सल की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का दिया भरोसा
पाकुड़: (सुमित भगत) – उपायुक्त वरुन रंजन के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास एवं कृषि विभाग की टीम के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जैसे सदर प्रखंड के इलामी पंचायत, तारानगर, कुमारपुर आदि क्षेत्र में हुई फ़सल नुकसान को लेकर जायज़ा लिया।
Advertisements

Advertisements

फ़सल नुकसान हुए संबंधित किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि जिन -जिन किसानों का फसल क्षति हुई है। वह संबधित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं किसान मित्र से अनुशंसा कराते हुए आवेदन अंचल कार्यालय को समर्पित करेंगे। ताकि सरकार की ओर क्षतिपूर्ति राशि किसानों को समय पर दिया जा सके। किसान अपना आवेदन में रकवा, फ़सल का नाम बैंक पासबुक आधार कार्ड एवं आवश्यक कागज़ात संलग्न करना अतिआवश्यक है।
मौके पर समीम अंसारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पाकुड़, किसान मित्र एवं किसान उपस्थित थे।

