Advertisements
Spread the love

27वां श्री श्याम जन्म महोत्सव के अवसर पर राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी सहित कई भजनों का देर रात तक श्याम भक्तों ने किया रसपान…

चांडिल : परमेश्वर साव –  चांडिल बाजार स्थित विवेकानंद केन्द्र प्रागंण में श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वाधान में 27वां श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। खाटू नरेश के जन्मोत्सव के पावन अवसर आयोजक समिति द्वारा पावन अवसर पर बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया, वहीं नृत्य नाटिका और भजन संध्या का भव्य अयोजन के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा की गई। इस अवसर पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार देखते ही बन रहा था।

बाबा का भव्य दरबार मायापुर के इस्कॉन मन्दिर के तर्ज पर बनाया गया था वहीं प्रवेश द्वार पर इण्डिया गेट का प्रारूप बनाया गया था। बाबा के दरबार में पहुंचे चांडिल एसडीओ गिरिजाशंकर महतो, जीएसटी कमिश्नर डीके शुक्ला, हिंदूवादी भाजपा नेता अभय सिंह, जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साव, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायक, समाजसेवी पप्पू वर्मा, भाजपा नेता विनोद राय, भाजपा नेत्री अनिता पारित समाजसेवी खगेन महतो, सपन साव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने के पश्चात् मंच पर भाजपा नेता विनोद राय के द्वारा नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

बाबा के दरबार में प्रयागराज से पहुंची भजन गायिका जूली सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं बीच-बीच में श्री श्याम के जयकारे से पूरा दरबार गुंजायमान रहा। वहीं चिराग ग्रुप के नृत्य नाटिका मंडली ने अपने कला का प्रदर्शन कर सभी भक्तों का मन मोह लिया। मौके पर भाजपा नेता अभय सिंह ने सभी भक्तजनों से अपील किया की बच्चे को भाषा का ज्ञान देने के साथ-साथ धर्म के प्रति भी जागरूक करें उन्हें जी फॉर गीता, एम फॉर महाभारत और आर फॉर रामायण भी पढ़ाएं।

You missed