पत्रकार ने असामाजिक तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला करने के संबंध में सरायकेला थाने में दर्ज कराई शिकायत…
सरायकेला (Sanjay) । पत्रकार भरत सिंह के द्वारा सरायकेला थाने में असामाजिक तत्वों के द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सीनी मोड़ और दुगनी के बीच स्थित शीतल छाया होटल में मंगलवार की अपराह्न 4:00 बजे वे खाना खा रहे थे। इसी दौरान बगल में हथियारों से लैस बैठे चार-पांच लड़कों द्वारा उनके साथ गाली गलौज करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी गई। तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान होटल संचालक और स्टाफ द्वारा बीच बचाव किया गया। इसके बाद सभी असामाजिक लोग धमकी देते हुए सफेद रंग की ऑल्टो कार से चले गए। पत्रकार भरत सिंह ने घटना पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
CHANDIL NEWS : 131 वीं जयंती पर विधायक सविता महतो और ओम लायेक ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी .....
चाकुलिया: श्यामसुंदरपुर पंचायत के विभिन्न लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित हो...
बहरागोड़ा: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया ग...

