Advertisements
Spread the love

मंत्री के बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर दी प्रतिक्रिया…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

झारखंड के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने बयान दिया है कि धीरज साहू बड़े व्यापारी है उनके यहां से अरबों रुपए मिलना कोई बड़ी बात नहीं। इस पर प्रेस बयान जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है कि क्या कानून आम आदमी और शराब का कारोबारी धीरज साहू के लिये अलग अलग है? अगर पैसा एक नंबर का होता तो बैंक में रहता, सरकार द्वारा कैश रखने की सीमा निर्धारित है। श्री महतो ने कहा कि झारखंड जैसे गरीब राज्य को लुटने वालों के समर्थन में संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री द्वारा ऐसा बयान दिया जाना निंदनीय है। विजय महतो ने कहा कि पैसा कांग्रेसी नेता का है लेकिन छटपटा रहे है झामुमो के लोग यह क्या दर्शाता है? उन्होंने कहा कि अदानी अंबानी पर आरोप लगाते वक्त क्या इन लोगो को नहीं पता होता वह भी व्यापारी है?

उन्होंने पूछा है कि यह चोर-चोर मौसेरे भाई वाली बात तो नही? या फिर लूट की साझेदारी है? विजय महतो ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत कोई काम नही होता। ट्रांसफर पोस्टिंग व्यवसाय बन चुका है। सरकार खुद संसाधनों की लूट करवा रही है।

जनता का कोई काम नही हो रहा है। विकास के काम ठप पड़े है। जेल अपराधियों का कार्यालय बना हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के बुलावे पर भागे फिर रहे है। विजय महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी है कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं झारखंड के भी सभी भ्रष्टाचारियों को आज नहीं तो कल जेल जाना ही पड़ेगा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?