Advertisements
Spread the love

जगन्नाथपुर पंचायत से शुरू हुई विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा पहुंचे गम्हरिया प्रखंड के बीडीओ…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

सरायकेला जिले के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत भवन के निकट स्थित एन के एस मैदान में पंचायत प्रतिनिधियों एवं गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा की शुरुआत किया गया। जहां रथ पुरे पंचायत में भ्रमण करते हुए पंचायत वासियों को केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं की जानकारी और योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विस्तार पूर्वक बताएगा। रथ में एक एलइडी टीवी लगाई गई है, जिसके द्वारा देश के केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की भी पूरी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

वही पंचायत में मौजूद ऐसे पंचायत वासी जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है उन्होंने भी खुले मंच से मिलने वाले लाभ की सूचना आम लोगों को दी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी है। मौके पर प्रभारी मुखिया रिंटू देवी, पंचायत समिति सदस्य आरती देवी, पंचायत समिति सदस्य अमरेश कुमार ईश्वर, पंचायत के वार्ड सदस्य कमलदेव राय, वीरेंद्र राय समाजसेवी मनीष कुमार, महिला समिति के तमाम सदस्य एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद देखे गए।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा