Advertisements
Spread the love

चांडिल (कल्याण पात्रा) –  कपाली ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने 55 वर्षिय जब्बार अंसारी को कनपटी में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दिया, घटना स्थल पर ही मौत हो गई  वहीं पुलिस घटना स्थल में पहुँचकर मामले की जांच में जुटी।

Advertisements

यह घटना सुबह की है जब जब्बार अंसारी डेम डूबी कपाली स्थित आवास  से बाहर निकले थे, तभी अचानक कुछ  अज्ञात अपराधियों गाड़ी को रोक और कुछ मामले में आपसी विवाद होने लगा तभी एक अपराधी ने जब्बार अंसारी को कनपटी में सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया । उनकी घटना स्थल पर मौत ही मौत हो गई ।
वही मिली जानकारी के अनुसार वह पूर्व में कपाली ओपी का जीप चालक हुआ करता था । किसी अपराधी से किसी मामले में   आपसी विवाद चल रहा था । वही कपाली ओपी में पीछे तीन में के अन्दर गोली चला कर हत्या की दुसरा मामला है । इस दौरान फायरिंग और रंगदारी के कई मामला दर्ज है ।   वहीं पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जांच में जुटी,और पता लगाने की प्रयास कर रही है कि आखिर हत्या क्यों हुई।