Advertisements
Spread the love

साल पत्ता से दोना, पत्तल बनाने का कार्य शुरू कर गॉंव के महिलाऐं हो रहे हैं आत्म निर्भर…

राँची/अनगड़ा (अर्जुन कुमार ) : प्रस्तावित आदिवासी आदर्श पंचायत नवागढ़ अन्तर्गत रंगामाटी बरवाटोली गॉंव के महिलाऐं। मॉ सारदा नवाचार नामक समिति बनाकर साल पत्ता से दोना एवं पत्तल बनाने का कार्य कर रही है।

Advertisements

इनको रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान रामकृष्ण मिशन आश्रम मोराबादी रॉंची के द्वारा पत्तल बनाने हेतु इलेक्ट्रॉनिक मशीन उपलब्ध कराने के साथ- साथ बनाने का प्रशिक्षण भी दिया है। महिलाऐं अच्छी क्वालीटी का पत्तल एवं दोना बना रही है जिसका बजार में अच्छा मांग है ।

महिलाओं का कहना है कि ये मशीन मिलने से हमलोगों का कार्य बहुत असान हो गया है। इस कार्य को पूरे गॉंव के लोग अपना रोजगार के रूप में करेंगे। ताकी अपनी आमदनी बढेंग़ी।