Spread the love

खरसावां के श्री सीमेंट कंपनी के वाहन के धक्के से घायल हुए योगेश्वर मंडल, अब इलाज कराने में हो रही परेशानी, घायल का
उपचार करे प्रबंधन, अन्यथा होगा आंदोलन- मंगल सिंह सोय

खरसावां
सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर विगत 29 नवंबर को सड़क दुर्घटना में घायल मुरुप गांव के योगेश्वर मंडल इन दिनों आर्थिक कमजोरी के कारण अपना इलाज सही ढंग से नहीं करा पा रहा है। खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने सड़क दुर्घटना में घायल मुरुप गांव के योगेश्वर मंडल का घर पहुंच कर हालचाल जाना। योगेश्वर मंडल ने बताया कि परिवार का वह एक मात्र कमाऊ व्यक्ति है। परंतु सड़क दुर्घटना में उसका पैर फैक्चर होने व घायल होने के कारण घर की माली हालात दिन व दिन खराब होते जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

श्री सोय ने बताया कि विगत 29 नवम्बर 2023 को श्री सीमेंट कंपनी से निकली एक भारी वाहन (यूपी 63 टी-0849) द्वारा सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर पुलिया के पास धक्का मारने के कारण योगेश्वर मंडल गंभीर रुप से घायल हो गये थे। उन्होंने श्री सीमेंट कंपनी प्रबंधन से योगेश्वर मंडल के इलाज के लिये समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही उन्हें मुआवजा देने की भी मांग की है। उन्होने ने कहा कि यदि श्री सीमेंट कंपनी घायल योगेश्वर मंडल के उपचार के लिये आर्थिक मदद या मुआवजा नहीं देता है तो कंपनी के विरोध स्थानीय जन समुदाय आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

श्री सीमेंट कंपनी से निकलने वाली भारी वाहनों में ओवर लोड़ रहता है। साथ ही कंपनी से निकलने वाली भारी वाहनों के कारण अक्सर सड़क जाम रहता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी गाडियों के ओवर लोड की जांच करा कार्रवाई करने की मांग की है। अन्यथा स्थानीय लोगों के साथ मिल कर कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रुप से सरायकेला पूर्वी मंडल अध्यक्ष राम प्रकश महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष चितन महतो, अशोक महतो, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुनील मंडल के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।