Advertisements
Spread the love

रोड सेफ्टी के लिए जागरुक कर रहे ऑर्गनाइजेशन के एचआर ने घायल मजदूर युवक को फर्स्ट एड सेवा देकर पहुंचाया अस्पताल…

सरायकेला- संजय मिश्रा ।

Advertisements

जिला परिवहन विभाग के सहयोग से नेशनल सेफ्टी एंड स्किल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा चलाए जा रहे 3 महीने के रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत ऑर्गनाइजेशन के वॉलिंटियर्स प्रतिदिन मुख्य सड़क मार्ग के किनारे खड़े होकर लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरुक कर रहे हैं। जिसके तहत वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने और हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे सरायकेला बिरसा चौक मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर ने सामने से आती हुई ट्रक को देखकर एकाएक ब्रेक मारी। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार एक 24 वर्षीय मजदूर युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में घायल मजदूर युवक को चोटें आईं।

मौके पर ऑर्गनाइजेशन के एचआर सुमंत कुमार जेना ने उक्त घायल मजदूर युवक को समीप में तैनात ऑर्गनाइजेशन के वॉलिंटियर्स टीम के सहयोग से त्वरित फर्स्ट एड की सेवा दी गई। और अपने स्तर पर एक ऑटो की व्यवस्था कर तुरंत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाएं। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल मजदूर युवक के इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया गया।

मौके पर अवेयरनेस इंचार्ज एचआर सुमंत कुमार जेना द्वारा लोंगो से सुरक्षित यात्रा करने और यात्रा के दौरान जोखिम से दूर रहने की अपील की गई। मौके पर आर्गेनाइजेशन के शांतनु सात्रा एवं अनिर्बन मल्लिक सहित अन्य वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?