
सरायकेला बाजार क्षेत्र में चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, चार से वसूला गया ₹3500 का जुर्माना…
सरायकेला- संजय मिश्रा :


अतिक्रमण के कारण संकरी हो चुकी सड़कों से सरायकेला बाजार क्षेत्र और बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनती रहती है। जिसमें पिछले दिनों चलाए गए अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अभियान के दौरान पाया गया कि दुकानदार अपने-अपने दुकानों के आगे सामान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण कर रहे है। इसे लेकर पूर्व में दिए गए चेतावनी के बाद मंगलवार को सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह एवं सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा सरायकेला थाना पुलिस बल के साथ सरायकेला बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण किये चार दुकानों पर कुल 3500 रुपए जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम को देखकर दुकानदार खुद प खुद अपने अपने सामान दुकान के अन्दर करने लगे। लेकिन जिन दुकानदारों ने अपने सामानों को सड़क पर ही रखा था वैसे दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। बाजार के मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया और मस्जिद रोड होते हुए गैरेज चौक तक अतिक्रमण हटाते हुए आगे मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई
कि अपनी-अपनी दुकानें सड़क तक ना लगाएं वरना विधि सम्मत कार्रवाई होगी। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने कहा कि सरायकेला बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए उनका अभियान जारी रहेगा। अभियान में नगर पंचायत के सिटी प्रबंधक सुमित सुमन सहित सभी कर्मचारी तथा सरायकेला थाना के पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

