Spread the love

केंदुआ मोहकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल  टूर्नामेंट के समापन सह पुरस्कार वितरण ,अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक समीर कुमार मोहंती …

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गामारिया पंचायत के केंदुआ मोहकुड़िया फुटबॉल मैदान में मारंग बुरु क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए.

इस दौरान विधायक समीर कुमार मोहंती ने फाईनल मैच के दोनो टीम के खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर फाईनल खेल का शुभारंभ किया. साथ ही विधायक समीर मोहंती ने प्रतियोगिता के विजेता टीम बेकरम फुटबॉल टीम एवं उप विजेता नेडरा फुटबॉल टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रखण्ड उपाध्यक्ष नव कुँवर, झामुमो पंचायत अध्यक्ष दुलाल पातर, सचिव सुनील सोरेन, पीतांबर मुर्मू, नूरी सिंह, कृष्णा पाल आदि उपस्थित थे.

You missed