Advertisements
Spread the love

नए साल में युवाओं का नया अंदाज, परिवार के साथ धामिक स्थलों में उमड़ी भीड़, साल 2024 समृद्धि और खुशहाली की कामना…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

नए साल का जश्न युवाओं ने अपने अंदाज में मनाया. धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ जुटी. लोगों ने परिवार सहित धार्मिक स्थलों में पहुंचकर साल 2024 में समृद्धि व खुशहाली की कामना की. पिकनिक स्पाॅट पर पूरे दिन युवाओं का जश्न और पार्टियों का दौर चलता रहा. शहर के एकमात्र पिकनिक स्पॉट हवाई पट्टी में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. आसपास के लोग परिवार समेत साल के पहले दिन का लुत्फ उठाने पहुंचे.

नव वर्ष का आगमन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के युवकों ने जश्न मनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. खासकर युवाओं में नया साल को लेकर उत्साह चरम पर देखा गया. युवकों ने एवं परिवार वालो ने बच्चो के साथ पिकनिक मनाया. वहीं सुबह-सुबह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लग गई. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?