Advertisements
Spread the love

हर घर पुनित अक्षत वितरण एवं श्रीरामलला अयोध्या धाम आमंत्रण अभियान…..

संजय मिश्रा सरायकेला:

सरायकेला। आदित्यपुर -1 के खरकाई पुल से लेकर दिंदली बाजार तक पिछले पांच दिनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या पुजित अक्षत वितरण एवं श्रीरामललाजी अयोध्या धाम आमंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में मुख्य रूप से रमन चौधरी, नंदु झा, राजा पंकज, राकेश मिश्रा, हरीमंगलजी, भीष्मसिंह, गांधी झा, अजय भैया, मनोज चौधरी, सुपाल झा सहित अन्य लोगों का योगदान लगातार जारी है। श्री राम मंदिर के उद्घाटन के दिन आगामी 22 जनवरी आदित्यपुर शिव मंदिर में विशेष पुजन का आयोजन किया गया है।

और शाम के समय में सभी लोगों से अपने-अपने घरों में श्री राम ज्योति जला कर दीपावली मनाने का आह्वान किया गया है। राकेश मिश्रा ने बताया कि अक्षत वितरण एवं श्रीरामललाजी अयोध्या धाम आमंत्रण अभियान आगामी 15 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा। और सभी श्री राम भक्त घरों तक आमंत्रण पहुंचाया जायेगा।

You missed