Advertisements
Spread the love

एलआईसी आदित्यपुर शाखा के विकास अधिकारी राहुल कुमार का हुआ यूनिट मीटिंग…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। भारतीय जीवन बीमा निगम आदित्यपुर शाखा के अभिकर्ताओं की यूनिट मीटिंग आदित्यपुर में संपन्न हुई। मौके पर आदित्यपुर शाखा के विकास अधिकारी राहुल कुमार और शाखा प्रबंधक विश्व रंजन कर उपस्थित रहे।

बैठक में 45 अभिकर्ता मौजूद रहे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य एलआईसी के अभिकर्ताओं के द्वारा हर घर तक बीमा पहुंचाना और ग्राहकों को पर्याप्त बीमा के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही एलआईसी की नई पॉलिसी जीवन उत्सव के बारे में भी विस्तृत रूप से मीटिंग में जानकारी सारे अभिकर्ता को दी गई।

मीटिंग में अच्छे कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को विकास अधिकारी राहुल कुमार के द्वारा पारस कुमार होता, शिव दास, पूजा रानी महतो, शंभू शरण दास, संदीप कुमार लाल, अवनी कुमार महतो, मंजू देवनाथ, सुनीता देवी, नीतू शाह को सम्मानित किया गया।

मौके पर श्रीमती पूनम देवी, रंगीलाल दास, दीपक कुमार गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा, विकास कुमार सौरभ, नवीन कुमार, विद्या गोडसोरा, सुरेंद्र सिंह, रवि कुमार शर्मा मोजूद रहे।

You missed