Advertisements
Spread the love

जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी विस्तार को लेकर अध्यक्ष राजेश ठाकुर से की मुलाकात…

अर्जुन कुमार नामकुम:

Advertisements

नामकुम। जला कांग्रेस उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर बधाई दी। इसके दौरान पार्टी संगठन के विस्तार व मजबूती को लेकर कई महत्पूर्ण चर्चा की गई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारियों व स्थानीय समस्याओं सहित अन्य मुद्ो पर चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय ने कहा कि हेमंत सरकार के नेतृत्व झारखण्ड कई महत्पूर्ण विकास कार्यो को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों ग्रामीणों को अबुआ आवास सहित कई योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। इस मौके पर आत्मानंद पांडेय, रमाशंकर तिवारी, मनजीत सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थित थे।