Spread the love

58वां राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए जिले के तीन एथलीटों का हुआ चयन; 13 को होंगे रवाना…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। बिहार की गया में आगामी 15 जनवरी को आयोजित होने वाली 58वां राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए जिले के तीन एथलीट शोभा महतो, पुष्पा सिंह मुंडा एवं अंडर-20 बालक वर्ग में नारा हेस्सा का चयन हुआ है। उक्त तीनों चयनित एथलीट आगामी 13 जनवरी को स्टेट एथलेटिक्स टीम के साथ बिहार के गया के लिए रवाना होंगे।

उक्त जानकारी देते हुए सरायकेला-खरसावां जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि शोभा महतो बीते 7 जनवरी को आयोजित 15वां झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में महिला वर्ग के 10 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीती है। 15 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में महिला वर्ग के 10 किलोमीटर में दौड़ लगाएगी।

सिकंदर महतो के मार्गदर्शन में रहते हुए राजनगर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाली शोभा महतो ने अपनी कठोर मेहनत से इस मंजिल तक पहुंचने में सफलता पाई है। वहीं एनआर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सरायकेला के 11वीं कक्षा के छात्र नारा हेस्सा ने अपने ग्रुप में राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में आज किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले के नाम रोशन किया है।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गणेश चंद्र महतो, सचिव सिकंदर महतो, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, संयुक्त सचिव करमू मंडल, सुजीत कुमार रजक, चंदन कुमार, लक्ष्मण महतो, नित्यानंद महतो, शंकर महतो एवं राजेश कुमार ने चयनित तीनों एथलीटों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

You missed