Spread the love

टुसू पर्व में पारा शिक्षकों को मानदेय न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: सोनू सरदार…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। झारखण्ड के सबसे बड़े क्षेत्रीय पर्व टुसू (मकर संक्रान्ति) में राज्य भर के पारा शिक्षक इस बार मानदेय से महरूम रहेंगे। सरकार ने पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान मद में राशि की कमी का हवाला देते हुए टुसू पर्व से पहले मानदेय भुगतान में असमर्थता जताई है।

इस संदर्भ में एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष सोनू सरदार ने कहा कि टुसू पर्व झारखण्डी संस्कृति के लिहाज से सबसे बड़े क्षेत्रीय त्यौहारों में से एक है। ऐसे बड़े अवसर पर पारा शिक्षकों को मानदेय से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राज्य सरकार की ऐसी उदासीनता मूल झारखण्डी भावना के विपरीत है। जहां राज्य में छठ और अन्य पर्वों पर सरकारी अधीनस्थ कर्मियों को अग्रिम वेतन भुगतान किया जाता है। जबकि टुसू पर्व पर मानदेय भुगतान नहीं किया जाना बाहरी अधिकारियों की साज़िश प्रतीत होता है जिसमें सरकार भी मौन सहमति प्रदान कर रही है।

सरकार चाहती तो किसी अन्य मद से भी फ़ौरी तौर पर मानदेय भुगतान कर सकती थी। टुसू पर्व पर राज्य के 65000 पारा शिक्षकों का परिवार खाली हाथ मायूस रहेगा। कुल मिलाकर पारा शिक्षक खासे आक्रोशित हैं। श्री सरदार ने कहा अगर त्यौहार से पहले मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।