Advertisements
Spread the love

जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ ने मकर संक्रांति पर मानदेय भुगतान नहीं होने पर जताई नाराजगी…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। क्षेत्र के सबसे बड़े वार्षिक त्योहार मकर संक्रांति टुसू पर्व पर मानदेय का भुगतान नहीं होने पर जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ के जिला उपाध्यक्ष तिलक प्रसाद महतो ने आक्रोश जताया है। उन्होंने सरकार और विभाग की इसके प्रति उदासीनता को लेकर कहां है कि बाकी सभी त्योहारों में समय से पहले भुगतान किया जा रहा है।

जबकि अल्प मानदेय भोगी सहायक अध्यापकों को सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक त्यौहार टुसू पर्व के अवसर पर मानदेय का भुगतान नहीं होना सरकार और विभाग के मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। उन्होंने कहा कि जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ सहित सहायक अध्यापकों में इसे लेकर भारी आक्रोश और नाराजगी है।

You missed