Advertisements
Spread the love

आदिवासी हो समाज महासभा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मुंडा मानकी शासन व्यवस्था कुछ सम्मान देने की मांग की…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। आदिवासी हो समाज महासभा की जिला कमेटी द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर मुंडा मानकी शासन व्यवस्था को सम्मान देने की मांग की गई। आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष पूर्व मुखिया गणेश गागराई के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सरायकेला-खरसावां जिले में मुंडा, मानकी, डाकुआ और दियुरी के पद पर पिछले कई वर्ष से कार्यरत हैं। मानकी, मुंडा शासन व्यवस्था में ग्राम का मुंडा होता है। और 5 से 10 गांव के समूह को पीड कहते हैं।

डाकुआ, मुंडा का सहायक और संदेशवाहक होता है। दिउरी, धार्मिक मुंडा होता है। और धार्मिक कार्य को करता है। मानकी मुंडा शासन व्यवस्था में धार्मिक अपराध के लिए दंड तय करने का अधिकार दिउरी का होता है। मानकी, मुंडा, डाकुआ और दिउरी अपने पीड के लिए कई वर्ष से कार्यरत हैं। और जीवन भर सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्य करते रहेंगे। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह और निवेदन किया है कि मुंडा मानकी शासन व्यवस्था में कार्यरत मुंडा, मानकी, डाकुआ एवं दिउरी को सम्मान मिले। इस अवसर पर आदिवासी हो समाज महासभा के जिला कोषाध्यक्ष सुंदर बानरा, कृपा गोडसोरा एवं दुर्गा सोय मौजूद रहे।

You missed