हंसडीहा थाना क्षेत्र के बैजा गांव के समीप स्थित जंगल से रेल पटरी चोरी करते दो लोग रंगे हाथों गिरफ्तार…
हंसडीहा पुलिस की मदद से आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, मौके से एक ट्रेक्टर,एक बाइक,एक टेम्पू और अनुमानित डेढ़ लाख की कटिंग रेल पटरी जप्त…
हंसडीहा: अक्षय कुमार
Advertisements

Advertisements

हंसडीहा थाना क्षेत्र के बैजा गांव के समीप स्थित जंगल से सात लोगों द्वारा रेल पटरी चोरी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है|मामले में हंसडीहा पुलिस की मदद से आरपीएफ ने सात में से दो को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया है,बाकी रात के अँधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार एक ब्यक्ति ने अपना नाम अमोद राणा,पिता शंकर राणा घर बैजा और दूसरे ने रोहित राय,पिता चुनचुन राय घर मरकुंडा दोनों थाना हँसडीहा बताया है। आरपीएफ और हँसडीहा पुलिस के संयुक्त टीम ने घटना स्थल से एक ट्रेक्टर,एक मोटरसाइकिल,एक टेम्पू और अनुमानित डेढ़ लाख की कटिंग रेल पटरी को जप्त किया है।आरपीएफ ने अपने साथ दोनों गिरफ्तार ब्यक्तियो और जप्त रेल पटरी को अपने साथ दुमका लाया है।

