Advertisements

जरूरतमंदों के बीच किया गया 74 कंबल का वितरण…
विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अमृत क्लीनिक में शुक्रवार को तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाडंगी ने जरूरतमंदों के बीच 74 कंबल का वितरण किया. इस संबंध में डॉ षाडंगी ने बताया की ठंड के मद्देनजर तारापदो सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है.
क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से गरीब और असहाय लोग गर्म वस्त्र के अभाव में परेशान हैं. ऐसे लोगों को ट्रस्ट द्वारा कंबल उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इस मौके पर भरत झुनझुनवाला, दिनेश सिंह, भरत पात्र, मिन्हाज अख्तर, हुकुम महतो, कुना महतो, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इंजमाम आदि उपस्थित थे.
Related posts:
मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं अपने मताधि...
डीडीसी दिलीप झा के साथ बहुचर्चित मारपीट और गाली गलौज मामले में गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद या...
जमशेदपुर/पोटका : पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में, आगामी 15 नवंबर 2025 को बिरसा जयंती के उपलक्ष ...

