Advertisements

मकर संक्रांति पर जिप सदस्य शंभु मंडल में 33 वृद्धजनों के बीच बांटे कंबल और वस्त्र…
सरायकेला संजय मिश्रा:
सरायकेला। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कोलाबीरा क्षेत्र के 33 जरूरतमंद वृद्धजनों के बीच कंबल और वस्त्र का वितरण किया।
इस मौके पर उन्होंने सभी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि त्योहार मनाने का सुख सभी के साथ है। नर सेवा ही नारायण सेवा के तहत जरूरतमंदों विशेष कर वृद्ध जनों के साथ पवित्र मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि इस बड़े त्यौहार पर सभी के घरों में खुशियां झलक सके।
