Advertisements
Spread the love

31 जनवरी को मनाई जायेगी स्व उमराव साधो कुजूर की 83 वीं जयंती …

अर्जुन कुमार नामकुम:

नामकुम । 14 जनवरी 2024 को नामकुम बाजार टांड़ में एस उमराव साधो कुजूर मेमोरियल ट्रस्ट की आवश्यक बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष चंदन कुजूर ने किया l ट्रस्ट की सचिव श्वेता केरकेट्टा ने पिछले 31 जनवरी 2023 से अब तक ट्रस्ट के कार्यों की जानकारी दी l

ट्रस्ट के संरक्षक कमल दास गोस्वामी ने कहा कि खिजरी के पूर्व विधायक स्वर्गीय उमराव साधो कुजूर अपने जीवन काल में हमेशा समाज के सकारात्मक कार्य को दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभाई l उन्हें देखकर आज कई लोग समाज सेवा कर रहे हैं उनके अंतिम समय तक हम लोग उनके साथ रहे,आज जब भी उनके नाम से कोई कार्यक्रम हो तो कार्यक्रम ऐसा हो जो समाज की दशा और दिशा को तय करने वाली हो l

सुजीत सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष 31 जनवरी 2024 को पूर्व विधायक की 83 वीं जयंती मनाई जाएगी और इस बार भी बालिका वर्ग के साथ-साथ बालक वर्ग के लिए भी फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, अंजली लकडा ने कहा कि फुटबाल टूर्नामेंट के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य जांच हेतु फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन होगा , बैठक में आरती कुजूर, रीना कुजूर, विमल सिन्हा, बबीता कुजूर, शनिचारिया देवी, श्वेता केरकेट्टा, मनीषा टोप्पो, साधो उरांव,मनोहर कुमार,बबलू नायक, मनोज टोप्पो, कृष्ण मुंडा, राहुल मुंडा, राजू तिर्की, बुदू पाहन, रोशनी देवी, खुशी कुमारी, महानंद कुजूर, प्रिंस कुजूर, नीरज वर्मा, सुनील कश्यप, सोनू राम,विजय मुंडा सहित ट्रस्ट के कई युवा साथी उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही l

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा