Advertisements
Spread the love

नटराज कला मंदिर सरायकेला की ओर से मकर संक्रांति पर नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच कराया गया खेलकूद प्रतियोगिता…

सरायकेला: संजय मिश्रा

मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी नटराज कला मंदिर, सरायकेला की ओर से पब्लिक दुर्गा मैदान में दिन के समय बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता तथा शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नटराज कलाकेंद्र के अध्यक्ष विजया मेम, उपाध्यक्ष रेखा मेम, निदेशक समर महांती के साथ पप्पू सामंत, देबीप्रसन सारंगी, राज, अमित रथ, राकेश साहू ने सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती, समाजसेवी श्रीधर सिंहदेव तथा केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कला मंदिर के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र देकर समानित किया। अतिथियों ने अपने कर कमलों से द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रतियोगियों के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया। मौके पर भोला महांती ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। ऐसे आयोजन में शामिल होकर मैं अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

प्रधानाचार्य ने कहा कि पारंपरिक पर्व के दिन ऐसे आयोजन से लोगों में दोगुनी खुशी का संचार होता है। व्यवस्थित आयोजन के लिए संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। खेले गए म्यूजिकल चेयर, वन लेग रेस, 100 मीटर दौड़, स्पून मार्बल, साइकिल स्लो, सुई धागा रेस, हंडी फोड़, सटफूट, जलेबी रेस के विजेता तथा उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात नटराज कला मंदिर के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच का संचालन पप्पू सामंत ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजया मेम ने किया। उक्त अवसर पर काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा