Advertisements
Spread the love

महाराष्ट्र में झारखंड टीम की भागीदारी…

मौसम गुप्ता। दुमका:

27वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2024, नासिक, महाराष्ट्र में झारखंड टीम ने अपनी भागीदारी निभाई । यह टीम श्री अविनाश त्रिपाठी, जिला खेल पदाधिकारी, जमशेदपुर, श्री जतिन कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ,अंकित पांडेय, राष्ट्रीय युवा अवार्डी, के संरक्षण में सहभागिता किया। कार्यक्रम में युवा अवार्डी अंकित पांडेय, एवं जतिन कुमार ने युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, एंव विभाग की सचिव श्रीमती नीता लोचन से मिलकर अपनी बातों को रखा।

इन्होंने अपनी मांगों में कहा कि युवा अवॉर्डीयो को भी अन्य अवॉर्डीयो की तरह राज्य में विभिन्न आयोग मैं सदस्य बनाया जाय। तथा विभिन्न नौकरियों में आरक्षण दिया जाय। इस पर उनके द्वारा सकारात्मक आस्वासन भी दिया गया। युवा खेल मंत्री के सचिव नीता लोचन ने कहां की बैठक में यह निर्णय लेकर इसकी पहल की जाएगी. देश की युवा की भागीदारी हर क्षेत्र में सुनिश्चित करेंगे.

You missed