Advertisements
Spread the love

विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा नागा बाबा मंदिर में निर्माण कार्य का अवलोकन किया…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय मकर महोत्सव में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती नागा बाबा दरबार में माथा ठेका और पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. मंदिर के पुजारी विश्वनाथ पति ने विधायक से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. विधायक ने मंदिर परिसर में आयोजित मेला का भी अवलोकन किया.

विधायक ने कमेटी को भरोसा दिया कि मंदिर परिसर में 20 लाइटें लगाई जाएंगी और श्रद्धालुओं को बैठने के लिए बेंच बनवाए जाएंगे. इस मौके पर अध्यक्ष राज मिश्रा, राकेश सिंह, प्रकाश मिश्रा, गौतम दास, विशाल बारीक, माधव सिंह, प्रणव बेरा, गोपन परिहारी, गणेश दत्ता, बापी नंदी, पिटला दास आदि उपस्थित थे.

You missed