Advertisements

धातकीडीह शिव मन्दिर का वार्षिकोत्सव पर 22 को; होगा रुद्राभिषेक…
सरायकेला संजय मिश्रा:
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत धातकीडीह गाँव स्थित शिव मन्दिर में वार्षिक महोत्सव एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। यह आयोजन श्री श्री सार्वजनिक शिव मन्दिर समिति धातकीडीह के तत्वावधान में आगामी 22 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:9 बजे पंचांग पूजन से की जाएगी।
प्रात: 11 बजे से शिव परिवार पूजन एवं रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद अपराह्न एक बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 5 बजे श्रृंगार पूजन एवं 6 बजे महाआरती किया जाएगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के सचिव मधुसुदन मंडल ने देते हुए शिव भक्तों से धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का आग्रह किया है।
Related posts:
चांद होटल के मालिक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी शमीम अहमद...
Saraikela : राजकीय छऊ कला केंद्र के रिक्त पदों की नियुक्ति को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई...
बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती की दिल्ली जाने की उड़ रही है अफवाह गलत, भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं...

