
रिमझिम बारिश के साथ दिनभर छाया रहा कोहरा; बढ़ी कशकनाहट से थमी रही जिंदगानी…
सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में मौसम के करवट लेने के साथ ही रुक रुक कर बारिश का दौर बृहस्पतिवार के पूरे दिन जारी रहा। जिससे तापमान गिरते ही वातावरण में कनकनाहट बढ़ी रही। ठंडी हवा व घने कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों से बाहर निकले लोगों के लिए कंफ्यूज होने की स्थिति में बरसाती और गर्म कपड़े दोनों ही पहनना जरूरी देखा गया। इधर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात से ही बारिश व हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है।
गुरुवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले दो दिनों तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना बताई जा रही है। बढ़ते ठंड के कारण जन जीवन प्रभावित होने लगा है। जाड़े के मौसम में लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ बरसाती पहनकर व छाता लेकर घरों से निकल रहे है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण स्कूली छात्रों का ठंड से बुरा हाल देखा गया।
गुरुवार को दिन भर धूप नहीं निकली और दोपहर एक बजे तक हल्की बारिश होती रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही शुक्रवार को कहीं बादल व कहीं धूप दिखाई देंगे। बादल हटने के बाद कनकनी और बढ़ने की संभावना है। रात से लेकर दोपहर तक हुई बारिश के कारण जरुरी काम होने पर ही लोग अपने अपने घरों से निकले। बारिश व ठंड के कारण सरायकेला बाजार में लगभग सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए देखे गए।
Related posts:

