
डोबो में आयोजित टुसू मेला के अवसर पर झूमर गायिका अंजली महतो ने बिखेरा अपना जलवा, दर्शक हुए थिरकने पर मजबूर…
परमेश्वर चांडिल:

चांडिल: अनुमण्डल क्षेत्र के चांडिल प्रखण्ड अन्तर्गत डोबो में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले टुसू मेला में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दौमुहानी – कांदरबेड़ा मुख्य सड़क के किनारे डोबो स्थित फुटबॉल मैदान में स्व. लोबो महतो मेला समिति द्वारा टुसू मेला आयोजित की गई। उक्त मेले में बतौर मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने मंच के समक्ष रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर मेला का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला सहित जमशेदपुर आस-पास और पश्चिम बंगाल से भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में टुसू के अलावा मुख्य आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। वहीं लोगों ने टुसू के समक्ष ढोल नगाड़ा और मांदर के थाप खूब थिरके। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाई नृत्य और झूमर संगीत का आयोजन समिति की ओर से की गई थी।
जिसका मेले में पहुंचे दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। वहीं कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से अपने टीम के साथ पहुंची सुप्रसिद्ध झूमर गायिका अपने गीत और नृत्य से सभी दर्शकों को देर शाम तक झुमाया। मेले के समापन से पूर्व टुसू लेकर पहुंचे सभी दलों को मेला समिति द्वारा ईनाम के रूप में सप्रेम नकद भेंट की गई।
Related posts:

