Spread the love

21 जनवरी को केेन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चाकुलिया पहुंचेगें । स्व0 पुरूषोत्तम दास झुनझुनवाला के प्रतिमा पर माल्यापन करेंगें…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आगामी 21 जनवरी को चाकुलिया आएंगे. इस दौरान अर्जुन मुंडा सर्व प्रथम चाकुलिया नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला आएंगे और यहां स्थापित राम जन्मभूमि के अग्रणी नेता स्व पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

Advertisements
Advertisements

इसके बाद पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक पर भाजपाई उनका स्वागत करेंगे और अर्जुन मुंडा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. यहां से वे चालूनिया पंचायत के बरानाटा गांव जाएंगे. यहां पर पूर्व मुखिया सह समाजसेवी स्व योगेंद्र नाथ नायक की मूर्ति का अनावरण करेंगे. इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू भी उपस्थित रहेंगे. इसकी जानकारी भाजपा नेता दिनेश सिंह ने दी.

You missed