Advertisements

27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेकर लौटे जिले के 16 सदस्यीय टीम का नेहरू युवा केंद्र में हुआ स्वागत…
सरायकेला संजय मिश्रा: मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा महाराष्ट्र के नासिक में बीते 12 से 16 जनवरी तक आयोजित 27वां नेशनल यूथ फेस्टिवल में सरायकेला-खरसावां जिले के 16 युवाओं ने झारखंड स्टेट से जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें 15 युवाओं ने इंडीजीनस गेम आर्चरी में तथा एक युवा ने यूथ समिट में भाग लिया।
इसमें से छह युवा झारखंड स्टेट आर्चरी अकैडमी दुगनी से तथा छह युवा झारखंड स्टेट आर्चरी एसोसिएशन खरसावां के शामिल रहे। 16 सदस्यीय यूथ टीम के जिला वापस लौटने पर नेहरू युवा केंद्र सरायकेला-खरसावां द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र सरायकेला-खरसावां के अधिकारी मौजूद रहकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई।
