Advertisements

जिले की विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को रहेगी नो एंट्री…
सरायकेला संजय मिश्रा:
Advertisements

सरायकेला। श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को नो एंट्री लगाया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर कहा है कि नो एंट्री के दौरान सभी प्रकार के व्यावसायिक माल वाहक छोटी एवं बड़ी वाहनों का परिचालक पूर्णत: वर्जित रहेगा। इसके तहत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग बीजेपी कार्यालय के पास,
सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग बिरसा चौक से 100 मीटर पहले, कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास, आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास एवं संपूर्ण शहरी क्षेत्र में सोमवार को अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी। इसी प्रकार चांडिल गोल चक्कर से नीमडीह थाना तक अपराह्न 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक नो एंट्री रहेगी।
Related posts:
टुसू महिला शक्ति का प्रतिक है, झारखण्ड, बंगाल और उड़िसा में आज भी किसान टुसू के आगमन का इंतिजार करते ...
भव्य शुरुआत:सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का आगाज, छऊ की रंगारंग प्रस्तुतियों ने...
रामगढ़:जेएमएम-कांग्रेस सरकार ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने में विफल सांसद जयंत सिन्हा...

