Advertisements
Spread the love

चाकुलिया  विद्यालय से राम लला की शोभा यात्रा निकली…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाकुलिया परिवार की ओर से विद्यालय के संरक्षक रवि झुनझुनवाला के नेतृत्व में भव्य राम दरबार की शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभा यात्रा विद्यालय से बिरसा चौक होते हुए गौशाला तक गई एवं पुनः विद्यालय वापस आकर के समाप्त हुई. इस दौरान विद्यालय में भैया बहनों को खिचड़ी भोग का वितरण किया गया. इस भव्य शोभा यात्रा में जगह-जगह समाजसेवियों एवं प्रबुद्धजनों द्वारा बच्चों के लिए जल, मिठाई की व्यवस्था की गई थी.

समाज की महिलाओं ने जगह-जगह इस झांकी की आरती उतार कर स्वागत किया. वहीं कई जगह पुष्प वर्षा भी किया गया. इस भव्य झांकी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट गई. विद्यालय द्वारा निकाली गई झांकी विधायक कार्यालय पहुंचते ही विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित होकर झांकी का स्वागत कया एवं आरती उतारी.

इस झांकी को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, सचिव अमित भारतीय, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, संरक्षक कमल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, समिति सदस्य हार्दिक यादव, विकास अग्रवाल, रोहित लोधा, विद्यालय के प्रधानाचार्य कमला कांत प्रमाणिक, आचार्य मनोज महतो, शांतनु घोष, विकास महतो, हरिपद महतो, गौर हरिदास ,विप्लव जी, वंदना दास, सोनाली दास, मनीषा महतो , लक्ष्मी सिंह तपस बेरा, नमिता राउत ,आनंदित करुणामय, सीमा पांडे की अहम भूमिका रही.

You missed