Spread the love

4 फरवरी को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मारांडी ने स्थल का किया निरक्षण…

सिन्दरी (सरदार हरेंन्द्र सिंह) यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम जो 4 फरबरी को सिन्दरी में निर्धारित है,उस निमित्त आज झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवं प्रदीप वर्मा,सांसद पशुपतिनाथ सिंह,धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हर्ल सिन्दरी का दौरा किया और हर्ल प्रबंधन से तैयारी की जानकारी प्राप्त की ।
इसके पूर्व हर्ल के मुख्य द्वार पर नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक के द्वारा बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया और फिर हर्ल के कार्यालय की ओर प्रस्थान किया गया,जहाँ हर्ल प्रबंधन ने उनकी आगवानी की ।
सिन्दरी भाजपा की तरफ से अरबिंद पाठक,राकेश तिवारी,संजय महतो,राघव तिवारी,दिनेश सिंह,ब्रिजेश सिंह,प्रकास बाउरी,रंजना शर्मा, संजय सिंह इत्यादि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed