Advertisements
Spread the love

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल ने शोक सभा आयोजित कर स्व. बामा प्रसाद यादव को दिया श्रधांजलि…

मौसम गुप्ता दुमका: जाने माने समाजसेवी बामा प्रसाद यादव के निधन पर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के द्वारा शहर के खुटा बांध पार्क में नवनिर्वाचित अध्यक्ष असीम मंडल की अध्यक्षता में लोकसभा आयोजित कर सरगी यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया मौके पर उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। मोर्चा के संरक्षक दिवाकर महतो ने कहा कि स्वर्गीय यादव का एक निष्ठावान एवं समर्पित समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान थी।

उन्होंने कभी अपने सिद्धांत से समझौता नहीं किया और निरंतर गरीब गुरबों की सेवा में तत्पर रहे। मोर्चा के प्रधान महासचिव डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि स्व यादव अखंड बिहार में जनता दल के जिलाध्यक्ष, जैक पार्षद, कोऑपरेटिव बैंक के चैयरमेन, सहित कई बड़े पदों पर रह कर जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे। अपने जुझारूपन के कारण समाज में उनकी अलग पहचान थी।

रंजीत जायसवाल ने कहा कि उनके साथ विताये लम्हें जीवन भर यादगार रहेगा। बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे ने कहा कि उनका व्यक्तित्व ही उनकी पहचान थी। उन्होंने वंचित समाज को अधिकार दिलाने के लिए हमेशा संघर्षशील रहे। उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। मौके के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दर्जनों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा