Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में गूंज मेला के छठे दिन भी बॉलीवुड और बंगला के गानों पर थिरके लोग…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डाकबंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 19 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के छठे दिन रविवार की देर शाम को म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर तरन्नुम मलिक जैन शामिल हुई. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने पुष्प गुच्छ देकर और पारंपरिक टोपी पहनकर उनका स्वागत किया.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान तरन्नूम मलिक जैन ने कहा कि गूंज जैसा 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करना मामूली बात नहीं है. इसके लिए विधायक समीर कुमार मोहंती धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा की गूंज महोत्सव का आयोजन एक सराहनीय कदम है. इसके लिए सभी लोगो को विधायक का साथ देना चाहिए.

तरन्नुम मलिक जैन ने मौके पर सैयांरा में सैयांरा सैयांरा में सैयांरा.. सितारों के जाहांन में मिलेंगे अब यारा, जोदी तोर डाक सुने केओ ना आसे तोबे एकला चलो रे, बंदे मातरम, हवा को सोखियां, चिरोदीनी तुमी जे आमार जुगे जुगे आमी तोमारी सहित बॉलीवुड और बंगला के कई गानों की बौछार कर दिया.

इस दौरान तरस्रम ने पंडाल में उपस्थित लोगों को खुब झुमाया. इस मौके पर पति रविन्द्र जैन, भतीजे अमीत जैन, देश के प्रसिद्ध एंकर शशि प्रकाश वमिश्रा, ओडिशा के बीजेडी सांसद ममता महंता, समाजसेवी विनोद सिंह, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, प्रणव बेरा, राकेश मोहंती, शुभदीप दास, विशाल बारिक, राजा बारिक आदि उपस्थित थे.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा