Advertisements
Spread the love

आबुआ आवास योजना में ग्राम सभा की अवहेलना से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने की बैठक…

सरायकेला संजय मिश्रा: ग्राम प्रधान महासभा की सरायकेला प्रखंड स्तरीय बैठक सरायकेला अंचल सह प्रखंड सभागार में की गई। महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में ग्राम प्रधान महासभा की केंद्रीय अध्यक्ष बिशु हेंब्रम, केंद्रीय महासचिव सीताराम तियु, केंद्रीय कोषाध्यक्ष धीरेंद्र नाथ महतो, केंद्रीय महासचिव शंकर सोय एवं केंद्रीय सचिव प्रशांत कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आबुआ आवास योजना के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हेतु ग्राम सभा बैठक किया गया था।

Advertisements

बैठक में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए योग्य लबों को का एक क्रमवार सूची तैयार किया गया था। परंतु उसे क्रमवार सूची को प्रखंड सरकारी कार्यालय द्वारा उलट फेर किया गया। जिससे संबंधित ग्राम के ग्राम सभा एवं ग्राम प्रधान आक्रोशित है। कहा गया कि इतनी बड़ी नाइंसाफी को ग्राम प्रधान सभा बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि संपन्न लोगों को आबुआ आवास योजना का लाभ दिया गया तो ग्राम प्रधान महासभा उपयुक्त से लेकर मुख्यमंत्री तक इसका शिकायत करेंगे।

फिर भी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो ग्राम प्रधान महासभा सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए बिशु हेंब्रम ने कहा कि आबुआ आवास योजना के लाभुकों का चयन यदि सरकारी कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों के द्वारा ही करना था तो ग्राम प्रधान को ग्राम सभा के लिए क्यों निर्देश दिया गया। इसका मतलब ग्राम सभा और ग्राम प्रधानों को बेवकूफ बनाने का काम किया गया। ग्राम प्रधान आप चुप नहीं बैठेंगे।

और इसका हिसाब लेने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर आगामी तीन एवं चार फरवरी को गम्हरिया प्रखंड के सामुदायिक भवन में ग्राम प्रधान महासभा की जिला स्तरीय दो दिवसीय चिंतन मंथन बैठक का आयोजन रखा गया है। बैठक में भास्कर कुमार बेहरा, रामराई गोडसोरा, जगन्नाथ महतो, साहेब राम महतो, सुंदर मोहन महतो, हेमंत कुमार महतो, दीपक जामुदा, जयंत कुमार महतो, लाल बहादुर महतो, हीरालाल दास, फूल चाँद महतो, श्रीकांत गोप, मिलू राम महतो, तरनी सेन महतो एवं सोमा सरदार उपस्थित रहे।