Advertisements
Spread the love

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप पारा कराटे और मास्टर के लिए जिले के दो कराटेकार हुए दिल्ली रवाना…

सरायकेला: संजय मिश्रा। आगामी तीन एवं 4 फरवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप पर कराटे और मास्टर्स में जिले के दो कराटेकार तेजस कुमार और आर्यन डेहरी भाग लेंगे। गोजो रियु कराटे एसोसिएशन सरायकेला टीम कोच कमल कुमार थापा और मैनेजर विजय कुमार सोनी के साथ उक्त दोनों कराटेकार नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। मौके पर गोजो रियु कराटे एसोसिएशन सरायकेला द्वारा दोनों कराटेकारों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामना देते हुए रवाना किया गया।

Advertisements