Advertisements
Spread the love

चम्पाई सोरेन आज देंगे फ्लोर टेस्ट , इस दौरान उपस्थिति रहेंगे हेमंत सोरेन ….

अर्जुन कुमार नामकुम:  पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कोर्ट से फ्लोर टेस्ट के लिए होनी वाली वोटिंग में शामिल होने की अनुमति मिल गयी है। दरअसल 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में हेमंत के शामिल होने को लेकर पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी। अर्जी में कहा गया कि राज्यपाल ने पांच फरवरी को सुबह 11 बजे चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत के लिए समय निर्धारित किया है। हेमंत सोरेन अभी ईडी के न्यायिक हिरासत में हैं।

इसलिए उन्हें 5 फरवरी को 11 बजे एक घंटे के लिए विधानसभा सत्र में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाये। इस अनुमति के लिए हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने अदालत में पूर्व में पारित किये गये कई आदेश पेश किये। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान सुबह 11 बजे विधानसभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा