Advertisements
Spread the love

फ्लोर टेस्ट में झारखंड जीता और भाजपा हारी: दशरथ गागराई…

सरायकेला संजय मिश्रा: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा विधानसभा में बहुमत हासिल करने पर खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया है. चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि चंपई दा के सीएम बनने से सरायकेला-खरसावां जिला के साथ साथ पूरे कोल्हान प्रमंडल विकास कार्य में तेजी आयेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को फ्लोर में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करने के लिये बधाई दी.

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान झारखंड जीता और भाजपा की हार हुई. उन्होने कहा कि भाजपा जब जब डरती है, इडी और सीबीआई को भेजती है. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई इंडिया गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार को वर्ष 2019 से ही गिराने की षडयंत्र रची जा रही थी. भाजपा एक षडयंत्र के तहत एक लोकप्रिय हेमंत सोरेन की सरकार को अपदस्त कर गिराने की कोशिश करती रही.

जनता द्वारा चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को अपदस्त करने की भारत सरकार की नीति को झारखंड के साथ साथ पूरे देश की जनता देख रही है. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से हेमंत सोरेन के साथ अन्याय हो रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव में झारखंड की जनता विपक्ष को करारा जबाब देगी. विधानसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ पुन: सरकार बनायेगी.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा