Spread the love

महिला जन जागरण अभियान के तहत की गई बैठक…

सरायकेला संजय मिश्रा: सादेश्वरी महतो की अध्यक्षता में एक महिला जन जागरण अभियान का कार्यक्रम वार्षेणेय स्कूल मैदान में आयोजित किया गया। इसमें झारखंड में चल रही राजनीतिक उठा पटक एवं हमारे झारखंड के मूलवासी छात्रों के भविष्य के साथ हो रही खिलवाड़ खास कर question paper लीक मामला एवं गलत नियोजन नीति के विषय पर चर्चा परिचर्चा रखा गया। उक्त बिंदुओं पर गहन चिंतन मनन किया गया।

Advertisements
Advertisements

मुख्य वक्ता jbkss महिला मोर्चा के केंद्रीय सचिव बेबी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि आज अगर हम हमारे ऊपर हो रहे जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाए तो आनेवाले दिन हम और हमारे आने वाले बच्चों का भविष्य का क्या होगा। इतने आंदोलन के बावजूद हमारे बातों को नजर अंदाज किया जा रहा है। हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाया जा रहा है। जो गलत कर रहे माफियाओं को बचाया जा रहा है। अब और जुल्म अत्याचार बर्दास्त करने का वक्त खत्म हो गया है। अब हम टाईगर जयराम महतो के नेतृत्व में अपनी सरकार बनायेंगे। जिसमें सभी झारखंडी को अपना हक और अधिकार मिलेगा।

और अपना खोई हुई प्रतिष्ठा, अपनी पहचान मिलेगी। उपस्थित सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि 2024 में बदलाव जरूर करेंगे। इस जनजागरण में पूर्व जिला परिषद सरायकेला पिंकी महतो के साथ-साथ 110 महिलाओं ने टाईगर जयराम महतो के विचार धारा से प्रेरित होकर jbkss में शामिल हुए। इस जागरण को सफल बनाने में बीनापानी महतो, ऋतु महतो, लीलावती, बसंती महतो, बेबी महतो, बसंती लोहार आदि की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही।

Advertisements

You missed