Advertisements
Spread the love

सीनी कल्याण गुरुकुल के 22 वॉयर वेंडर का हुआ फ्लैग ऑफ सेरेमोनी; प्रशिक्षुओं को मिला नियुक्ति पत्र…

संजय मिश्रा सरायकेला: सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत सीनी स्थित कल्याण गुरुकुल के 32वां बैच (ट्रेड-वायर वेंडर ) का फ्लैग ऑफ सेरेमोनी हुआ। इस गुरुकुल से मात्र दो महीने का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किए कुल 22 वॉयर वेंडर प्रशिक्षुओं को सीनी ओपी प्रभारी बिरजा कुजुर व अन्य अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र देते हुए सीनी ओपी प्रभारी बिरजा कुजूर ने सबसे पहले प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी पर जाने की बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कैरियर में सफलता हासिल करने के कई टिप्स दिए।

और उन्हें नए समय के साथ चलने के लिए प्रेरित किया।कल्याण गुरुकुल सीनी के प्रिंसिपल रुपन राय ने गुरुकुल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि गुरुकुल झारखंड के बेरोजगार युवक युवती को प्रशिक्षण देकर रोजगारी बनाने जैसी कल्याण कार्य कर रही है। वार्षिणेय हाई स्कूल 10+2 सीनी के प्राचार्य बिमला स्नेहलता ने बताया कि गुरुकुल के प्रयास से झारखंड के युवक युवतियाँ रोजगारी बन रहे है जो प्रसंशनीय कार्य है।

मौके पर कल्याण गुरुकुल सीनी के संजीव कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्राचार्य सतेन्द्र राम, वार्षिणेय हाई स्कूल 10+2 के प्राचार्या बिमला स्नेहलता, सीनी पंचायत के मुखिया जवंत्री मुर्मू , ऊपरदुगनी के मुखिया वसुंदरा देवी, मुरूप पंचायत के समाजसेवी हेमसागर प्रधान, गुरुकुल के वरिष्ठ ट्रेनर सुरेश गोप, निर्मल विश्वकर्मा, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, सर्वेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पाठक, नरेश आर्या, पायल महंती, मुकेश कुमार और शिवांश कुमार, सर्वेश सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा