Advertisements

जमशेदपुर(दीप) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ह्यूम पाइप बस्ती निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर 10 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया. इस घटना के दौरान किशोरी के परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इधर परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया. घटना मंगलवार देर रात की है. बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं बच्ची का भी मेडिकल करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के दो बच्चे है. रात लगभग 12 बजे वह पड़ोसी के घर में घुस गया और सोई हुई बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. बच्ची जब रोने लगी तो रोने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया.
Advertisements

Related posts:
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए किया ...
Saraikela News : MBK Setu Didi and Active Woman Didi have not been paid honorarium for the last seve...
फिल्मी स्टाइल में घटे इस घटना को लेकर रात्रि परिवहन करने वाले ट्रक चालक सशंकित देखे जा रहे हैं.....
