Spread the love

सरस्वती पूजा की तैयारी जोरो पर बनाएं जा रहे हैं कई आकर्षण पंडाल…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया: मानुषमुड़िया में माता सरस्वती की पूजा प्रत्येक वर्ष धूमधाम के साथ की जाती है. इसे लेकर सागर संघ क्लब पर बरगद का पेड़ जैसा आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. बड़ापारूलिया समिति की ओर से कोणार्क सूर्ज मंदिर रूप जैसा पंडाल का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही कुमारडूबि ,खांडामौदा,पाठपुर समेत अन्य स्थानों पर सरस्वती पूजा के लिए पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं सरस्वती पूजा को लेकर विद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी तैयारियां शुरु कर दी गई है. पूजा को लेकर बाजार भी सज चुका है.

Advertisements
Advertisements

पंडाल की लागत लगभग डेढ़ लाख रुपए है. क्लब द्वारा काफी धूमधाम से 1990 से सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस साल 34 वां साल है. यहां तीन राज्यों के लोग सरस्वती पूजा देखने आते हैं. सरस्वती पूजा कमेटी के सचिव टुला बारीकी व राशु भुइयां ने यह जानकारी दी है. इसके लिए बंगाल के कारीगर बिल्लू नमता और उनकी पूरी टीम इस आकर्षक पंडाल को बनाने के लिए लगे हुए है. इस पंडाल के माध्यम से बरगद की पेड़ को दर्शया जाएगा. पंडाल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपिया है. बताया गया कि चार दिवसीय उक्त सरस्वती पूजा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे. हर दिन पंडाल में प्रसाद वितरण का व्यवस्था होगी. हर रात को पश्चिम बंगाल का यात्रा आयोजित किया जाएगा. बच्चों के कई सारे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. पूजा को सफल बनाने के लिए देवाशीष मंडल, श्रीमंत मंडल ,रिंकू बारीक ,दीपक बारीक, बप्पा बारीक ,भुलका मंडल, बापी बारीक ,राहुल बारीक, विश्वनाथ बारिक, देवाशीष बारिक समेत पूरे कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं.

You missed