Advertisements
Spread the love

एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई एवं जिप सदस्य शंभू मंडल; खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई…

सरायकेला: संजय मिश्रा । ऐवेन ओपेरा मार्शल क्लब भोलाडीह के तत्वावधान भोलाडीह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बतौर सम्मानित अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल एवं पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चे लगन के साथ किया हुआ परिश्रम हमेशा सफलता दिलाता है।

Advertisements

मौके पर अतिथियों ने 16 टीमों के बीच खेली गई उक्त प्रतियोगिता के विजेता माही स्पोर्टिंग, उपविजेता कृष्णा सपोर्टिंग, तृतीय स्थान पर रहे आबो दो आबो गे और चतुर्थ स्थान पर रहे प्रोभास सपोर्टिंग को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष सवेश हांसदा एवं राजू टुडू, सचिव सिंतु सोरेन एवं आनंद कुंभकार, कोषाध्यक्ष विष्णु सोरेन एवं डॉक्टर सोरेन सहित कमेटी मेंबर छुटूलाल मुर्मू, सानो हांसदा, छोटे लाल हांसदा, कर्ण कुम्हार, सनिल हांसदा, सुबोध मुर्मू, भरत, निरंजन, सीमंतन, डॉक्टर, रिगु, सोमनाथ, गोरखनाथ, भीम, सालकू, अंकित, गुरुचरण, बुधुराम, अमित, भटेल, अंकुर एवं मेघनाथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed