Advertisements
Spread the love

डायन प्रताड़ना की शिकार हुई वृद्ध सोमवारी पहुंची पद्मश्री छुटनी महतो की शरण में…

लगाई रक्षा की गुहार…

संजय मिश्रा सरायकेला: सरायकेला जिले में डायन प्रताड़ना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में तिरुलडीह थाना के कुकड़ू गांव में एक मामला सामने आया है। जहां की डायन प्रताड़ना की पीड़िता वृद्धा सोमवारी देवी ने बीरबांस स्थित परिवार परामर्श केंद्र शाखा कार्यालय पहुंच कर पद्मश्री छुटनी महतो से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में केंद्र शाखा कार्यालय को दिए गए आवेदन में सोमवारी देवी ने बताई है कि गांव के ही तीन लोगों ने आकर अचानक उसे डायन बोलकर मारना शुरू कर दिया।

Advertisements

और अपना घर छोड़कर भाग जाने की धमकी दी। नहीं भागने पर जिंदा जला देने की धमकी देकर तीनों चले गए। लाठी से मारकर दाएं हाथ को जख्मी कर दिया। पीड़िता सोमवारी देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो से उसके ऊपर हुए अत्याचार को देखते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मौके पर पद्मश्री छुटनी महतो ने पीड़िता सोमवारी देवी को परिवार परामर्श केंद्र में शरण देते हुए कहा कि सोमवारी देवी को न्याय दिलाने और पुनर्वास के लिए सभी स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही डायन कुप्रथा के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रखने की बात उन्होंने कही।