Advertisements

चांडिल हाटतोला निवासी दयामय रुहीदास की पत्नी का विधायक ने कराया टीएमएच से 90 हजार का बील माफ…
चांडिल डेस्क राजन कुमार सिंह:
चांडिल प्रखंड के चांडिल बाजार हाटतोला निवासी दयामय रुहीदास की पत्नी सुषमा रुहीदास का किडनी संबंधी समस्या होने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उनका बकाया बील काफी हो गया। उनके पति दयामय रुहीदास ने अस्पताल के बिल चुकाने में असमर्थकता जताते हुए इसकी जानकारी चांडिल मुखिया मनोहर सिंह व झामुमो सोशल मिडिया प्रभारी राहुल वर्मा को दिया उन्होंने जानकारी विधायक सविता महतो को दिया।
Advertisements

विधायक सविता महतो ने मामले को गंभीरता से लेकर अस्पताल प्रवंधक से वार्ता कर उनके 90 हजार बिल माफ कराकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलाई। विपदा के समय विधायक के इस नेक कार्य के लिए दयामय रुहीदास ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उक्त बात कि जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।
Related posts:
Deoghar News : देवघर को नशामुक्त देवघर बनाने की पहल, जीरो टॉलरेंस की निति पर युवाओं को जागरूक करने क...
जमशेदपुर : जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के द्वारा जमशे...
जमशेदपुर : रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का ऑल न्यू गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) मोटसाइकिल हुआ लॉन्च....

