Advertisements
Spread the love

कुचाई में आठ एकड़ भूमि में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने किया विनष्ट…

सरायकेला: संजय मिश्रा  : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलुआ में तकरीबन आठ एकड़ भूमि में अवैध रुप से अफीम की खेती की जा रही थी। क्षेत्र में इतने बड़े हिस्से में अफीम की खेती की सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिलने पर उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला दिलीप खालको के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और छापामारी की गई। पुलिस की छापामारी की सूचना पूर्व में ही खेती करने वालों को मिल चुकी थी। जिसके कारण पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही किसान वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस जब खेत में पहुंची तो चारों ओर अफीम की फसल लहलहा रही थी।

Advertisements

जिसके बाद पुलिस ने सभी फसलों विनष्ट किया। फसल को विनष्ट करने के बाद पूरे क्षेत्र की छानबीन की लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। छापामारी के दौरान जिला पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर छापामारी की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको ने बताया कि जिले में अवैध रुप से किए जा रहे अफीम की खेती के विरुद्ध अफीम विनष्टिकरण अभियान सतत रुप से चलाया जाएगा।

You missed