Advertisements
Spread the love

सरायकेला एसडीपीओ ने दिंदली बाजार और मुस्लिम बस्ती में की छापेमारी, ब्राउन शुगर के कारोबाररियो में हड़कंप…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो   सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बाजार और मुस्लिम बस्ती में एसडीपीओ दिलीप खलखो ने गुरुवार को नशे के कारोबार के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया। एसडीपीओ के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार एवं थाना के दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।

Advertisements

जिससे नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीपीओ दिलीप खलखो ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनका उद्देश्य आदित्यपुर से नशे के काले कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। जिसको लेकर लगातार छापेमारी जारी रहेगा। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र नशे के कारोबार ब्राउन शुगर का हब बना हुआ है।